A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गोण्डा – मनकापुर राजा पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह जी व “केन्द्रीय राज्यमंत्री के पिता का निधन”

गोण्डा – विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता व पूर्व मंत्री आनंद सिंह उर्फ अन्नू भैया का रविवार की देर रात लखनऊ में एकाएक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।यह खबर यहां पर आते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। आनंद सिंह का जन्म 4 जनवरी 1939 को हुआ था। गोंडा संसदीय क्षेत्र से 5वीं , 7वीं , 8वीं और 9वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्य चुने गए थे । 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में वह कृषि मंत्री भी रहे। इसके बाद से उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था। उनके पुत्र गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री है।राजा आनंद सिंह को उनके करीबी और समर्थक ‘यूपी टाइगर’ कहकर संबोधित करते थे। पूर्वांचल की राजनीति में उनका गहरा दबदबा था। उनके करीबी केबी सिंह के अनुसार, कांग्रेस के दौर में उन्हें सादा सिंबल दे दिया जाता था और वे जिसे चाहते टिकट दे देते थे।”जिसके सिर पर मनकापुर कोट का हाथ होता था, वह सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष या ब्लॉक प्रमुख बनता था,” यह बात आम लोगों की जुबान पर रहती थीपूर्व मंत्री आनंद सिंह अपने सादे व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव और जमीन से जुड़ी राजनीति के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक जगत में बल्कि आम जनमानस में भी शोक व्याप्त है।सोमवार को उनका पार्थिव शरीर मनकापुर कोट लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार की तैयारी उनके पारिवारिक परंपराओं के अनुसार की जा रही है।                                                 कौशिक श्रीवास्तव।     जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा

Back to top button
error: Content is protected !!