A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

कोतवाली पुलिस ने विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664- पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा निर्देशित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत सागर जिले में लगातार विभिन्न स्तरों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंघल के निर्देशन में उप निरीक्षक राकेश सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय पद्माकर स्कूल, सागर में पुलिस स्टाफ के अन्य साथियों सहित पहुंच कर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे की प्रवृत्तियों से दूर रहने, इसके दुष्परिणामों को समझने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने नशा करने से होने वाले मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करना, नशे के खिलाफ मानसिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण की स्थापना करना है। कार्यक्रम में छात्रों की उत्साहपूर्वक सहभागिता देखने को मिली एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की गई। सागर पुलिस का यह अभियान लगातार आगामी दिनों तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी जारी रहेगा।IMG 20250717 WA0040

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!