A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशजालौन

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन=उड़ान एकेडमी और गुरुकुल एकेडमी पर गिरी गाज

बेसिक शिक्षा विभाग ने लगाया एक-एक लाख जुर्माना, स्कूल बंद करने के आदेश

IMG 20250805 090552
Oplus_16908288

उड़ान एकेडमी और गुरुकुल एकेडमी पर गिरी गाज

बेसिक शिक्षा विभाग ने लगाया एक-एक लाख जुर्माना, स्कूल बंद करने के आदेश

उरई (जालौन)। जिले में बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बार-बार चेतावनी के बावजूद पढ़ाई जारी रखने पर विभाग ने उड़ान एकेडमी महेवा, वही गुरुकुल एकेडमी अभैदेपुर महेवा (जो नाम बदलकर बृजकिशोर विष्णुकुमार विद्यालय के रूप में संचालित था) को बंद कराने का आदेश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) चंद्रप्रकाश ने दोनों विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आदेश में कहा गया कि विद्यालय निःशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 और शासनादेशों का उल्लंघन करते हुए चलाए जा रहे थे। बीएसए ने स्पष्ट किया कि तीन दिन के भीतर सभी छात्रों का दाखिला नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए और जुर्माने की राशि 15 दिन के भीतर सरकारी कोष में जमा हो। तय समय में पालन न करने पर इसे भू-राजस्व की तरह वसूला जाएगा और प्रतिदिन 10 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी देना पड़ेगा। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य बिना मान्यता वाले स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट = हिमांशु सोनी ज़िला संपादक जालौन

ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें= 8887592943

Show More

HIMANSHU SONI JALAUN UP

I am District Head vande Bharat live tv news jalaun up
Back to top button
error: Content is protected !!