
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर मंगलवार 19 अगस्त 2025-: भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों को अब यात्रा के दौरान अपने लगेज बैग के वजन पर भी ध्यान रखना होगा। लगेज बैग हल्का लेकिन बड़े साइज और ज्यादा जगह घेरने वाला होगा तो ट्रेन टिकिट के साथ अपने सामान की भी बुकिंग करवानी होगी। यदि अपने लगेज की प्री बुकिंग नहीं करवाई तो रेलवे के तय शुल्क से भी अधिक चार्ज और जुर्माना देना पड़ सकता है। प्राप्त छ
जानकारी अनुसार भारतीय रेलवे ने देश के रेलवे जोन में प्रवेश द्वार और बाहर निकलने वाले द्वार पर लगेज बैग सामनों का वजन करने वाली मशीनें भी लगाना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रेलवे ने यह नया नियम अभी कुछ बड़े शहरों जैसे कि प्रयागराज, अलीगढ़, मिर्जापुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला स्टेशन पर लागू किया है। रेलवे पूरे देशभर के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी यह नया नियम लागू करने पर विचार विमर्श कर रही है।रेलवे के अनुसार यात्रीगण अपने यात्रा के समय पर अधिक सामान लेकर चलते हैं, जिससे ट्रेन मे यात्रा कर रहे अन्य दूसरे यात्रियों को पराशानी होती है। प्रथम श्रेणी एसी में 70 किलोग्राम तक वजन लगेज ले जा सकते हैं। द्वितीय श्रेणी एसी कोच में 50 किग्रा• लगेज बैग ले जा सकते हैं। तृतीय श्रेणी एसी कोच मे 40 किग्रा• लगेज बैग ले जा सकते हैं। स्लीपर कोच में 40 किलोग्राम वजन ले जा सकते हैंजनरल कोच में 35 किग्रा• तक वजनी सामान ब ले सकते हैं। ट्रंक सूटकेस और बक्सों का मैनेजमेंट 100सेमी•×60सेमी•×25 सेमी• लंबाई ×चौड़ाई ×ऊंचाई होने पर यात्री को अपने सामान को डिब्बे मे अपने साथ ले जा सकते हैं। लगेज सूटकेस आदि का मैनेजमेंट इनमे से किसी एक डायमेंशन सू अधिक है तच ऐसे सामानों की बुकिंग करानी होगी। एसी 3टायर और एसी चेयर कार कोचों मे ले ज् सकने योग्य ट्रंक सूटकेस आदि का अधिकतम
आकार 55सेमी× 45सेमी•×22•5 ‘सेमी है। यात्री ने यदि पहले से केवल अपनी सीट की ही बुकिंग कराई है लेकिन बाद मे अधिक सामान के साथ यात्रा कर रहा है तो फिर ट्रेन छूटने के तीस मिनट पहले रेलवे-स्टेशन के लगेज ऑफिस मे पहले स्टेशन के लगेज ऑफिस मे सामान की बुकिंग करानी होगी। यात्री यदि अपने ट्रैवल टिकिट के साथ पहलेभी अपने सामान की बुकिंग करवा सकता है। भारी सामानों पर अतिरिक्त शुल्क तभी लगेगा जब पैकेज का वजन सौ किलोग्राम से अधिक हो या उसका बाहरी माप 01मीटर/01मीटर/0•7’मीटर से अधिक हो।





