
धनबाद/कतरास।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय कमेटी, धनबाद जिला कमेटी और झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने शनिवार को शुक्रवार को हुई बड़ी दुर्घटनाओं—एमपीएल परिसर में चाल धंसने से स्थानीय महिला-पुरुषों के मलबे में दबने और बीसीसीएल की एक सर्विस वैन के माइंस के भीतर स्लाइड होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरने—की भयावहता का जायजा लिया।
*पीड़ित परिजनों से मिले झामुमो नेतागण*
घटनास्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे झामुमो के केंद्रीय, जिला और युवा मोर्चा नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। उन सभी नेताओं ने बीसीसीएल के कतरास क्षेत्रीय कार्यालय जाकर महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की।















