A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मिलावट के विरूद्ध अभियान में फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना लिया गया

FB IMG 1763286580202 2

FB IMG 1763638746440सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी आर के दिए गए निर्देशों के पालन में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत कटरा, नमक मंडी और सागर स्थित चार चौपाटियों का निरीक्षण किया गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर ग्वालियर चाट, रीवा चाट, भोपाल माल और मधुर पावभाजी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमित पावभाजी एवं गोपाल चाट भंडार के एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन की एक्सपायरी डेट पाई गई। गोपाल चाट भंडार से फुलकी, मधुर पावभाजी से पावभाजी, कुकिंग यूज्ड ऑइल और मोमोज के नमूने लिए गए। साथ ही तीर्थकर परिसर स्थित कोमल ट्रेडर्स से किशमिश, पिंड खजूर और एप्रीकोट के नमूने भी लिए गए। इन सभी नमूनों की प्राथमिक जांच चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में कराई गई और आगे राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में जाँच के लिए भेजा गया। स्ट्रीट फूड बेंडरों को खाद्य प्रतिष्ठानों के रख-रखाव, साफ-सफाई और अजीनोमोटो के अति सूक्ष्म उपयोग का प्रशिक्षण भी चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!