
इकौना- पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम क्षेत्राधिकार भरत लाल पासवान के कुशल प्रयरवेक्षण में नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार को सुसंगत धाराओं में मंगलवार को माननीय न्यायालय भिनगा रवाना किया गया । प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने अपने जारी किए गए प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि वादिनी द्वारा सूचना दिया गया कि विपक्षी मोहल्ला आजाद नगर थाना इकौना निवासी राजा राईनी पुत्र गनी मो0आजादनगर कस्बा इकौना जिला श्रावस्ती ने वादिनी की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है ।इसके संबंध में बीएनएस धारा 137 (2)का मुकदमा पंजीकृत किया गया .। विवेचनाधिकारी ने अपहृता किशोरी की सकुशल बरामदगी कर अभियुक्त साहबे आलम उर्फ राजा राईनी पुत्र गनी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना जनपद श्रावस्ती की गिरफ्तारी की गई । नियमानुसार अपहृता के बयान के आधार पर विपक्षी द्वारा अपहृर्ता के साथ दुष्कर्म करने के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस व 3 / 4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त को धारा 137 (2), 64 (1 )बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भिनगा मंगलवार को पेश किया गया । गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक विपिन सिंह, मुख्य आरक्षी संतोष चौधरी महिला आरक्षी राधा रानी शामिल रही।
रिपोर्टर सूर्य कुमार मन्नू 9198584111

