A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरमी पोरसा रोड पर हुआ सड़क हादसा, 22 लोग हुए घायल

गोरमी पोरसा मार्ग पर बुधवार शाम 7:00 बजे के करीब एक सड़क हादसा हो गयाl जिसमें वाहन में सवार लगभग 22 लोग घायल हो गएl जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7:00 के लगभग तेजपुरा के पास रोड पर अचानक सामने पड़े मृत मवेशी से लोडिंग वाहन टकरा गया l जिससे लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयाl जिसमें सवार 22 लोग घायल हो गएl घायल सभी लोग भिंड के विक्रमपुरा क्षेत्र के निवासी हैंl स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गयाl जिले में ऐसे आवारा पशु अक्सर सड़क हादसों का कारण बन रहे हैंl IMG 20251230 064339

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!