A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

चार श्रम कोड के विरोध में 12 फरवरी को हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न।।

IMG 20260129 WA0100 1चार श्रम कोड के विरोध में 12 फरवरी को हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। चार श्रम कोड के विरोध में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर आज वीआईपी सभागार, डकरा में संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभी यूनियनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन गोल्टेन प्रसाद यादव ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एन-के एरिया में हड़ताल को पुरजोर तरीके से सफल बनाया जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि यह हड़ताल मजदूरों के जीवन-मरण का सवाल है, और इसका स्लोगन होगा “अभी नहीं तो कभी नहीं”।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी यूनिटों के तीनों शिफ्टों में गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इसके अलावा, चारों श्रम कोड से मजदूरों को होने वाले नुकसान के बारे में मजदूरों को माइक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

बैठक में सभी यूनियनों, सामाजिक संगठनों, विस्थापित मोर्चा के पदाधिकारियों और मजदूरों से अपील की गई कि वे भेदभाव भूलकर एकजुट हों और देश के मजदूरों को बंधुआ मजदूरी से बचाने के लिए हड़ताल को सफल बनाएं। बैठक में यह भी कहा गया कि “मजदूर बचेंगे तो उद्योग बचेगा, तभी कोयलांचल की सभी व्यवस्थाएं बरकरार रहेंग।

“बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे”:

एटक: प्रेम कुमार, कृष्णा चौहान, दिनेश भर, अरविन्द कुमार, रमेश चौहान, मनोज कुमार, विरंची कुमार

जेएमएस (एचएमएस): गोल्डेन प्रसाद यादव, अजय चौहान, आर.के. यादव, रवि गंझु

सीटू: शैलेश कुमार, जी.के. साहू, नवीन कुमार महतो

आर.के.एम.यू (एचएमएस): देवपाल मुंडा

एजेकेएसएस: हरेंद्र सिंह

बीसीकेयू: रतिया गंझु

जेसीएमयू: रन्थु उरांव, जगनाथ महतो सहित अन्य क्षेत्रीय श्रमिक

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!