
डीडवाना कुचामन जिले मे राजस्थान दिवस समारोह -2026 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन होना प्रस्तावित है।
जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष में 18 मार्च को शाम 6.00 बजे डीडवाना स्थित शीतल कुण्ड बालाजी मन्दिर में विशेष आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने सभी जिलेवासियों व शहरवासियों से अपील की है कि राजस्थान दिवस समारोह के तहत आयोजित होने वाले विशेष आरती कार्यक्रम में शामिल होकर भागीदारी करें।




