A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही*

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

*कोतवाली कनखल*

 

*सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही*

 

*कार्यवाही का संदेश साफ़, माहौल को बिगाड़ने वालो को किसी सूरत में बख्शा नही जायेगा*

 

*कोतवाली कनखल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर की कार्यवाही*

 

दिनांक 25.02.2026 को थाना कनखल पर सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें एक विशेष समुदाय के संबंध में अनुचित टिप्पणी की गई है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। क्षेत्र में सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

 

आरोपी चंचल भारद्वाज पुत्र श्याम बाबू भारद्वाज, निवासी आचार्यान मोहल्ला चौपड़, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*नाम पता आरोपित*

चंचल भारद्वाज पुत्र श्याम बाबू भारद्वाज निवासी आचार्यान मोहल्ला चौपड़, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार

 

*पुलिस टीम*

1. अ0उ0नि0 नन्द किशोर

2. अ0उ0नि0 सूरजपाल

3. का0 पंकज चौहान

Back to top button
error: Content is protected !!