
निवाड़ी मध्यप्रदेश। राज्य शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026–27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए निवाड़ी जिले की 42 कंपोजिट मदिरा दुकानों को 10 समूहों में विभाजित कर ई-टेंडर तथा ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा। यह प्रक्रिया जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला निष्पादन समिति द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष, निवाड़ी में सम्पन्न कराई जाएगी।
प्रथम चरण में तीन बैच निर्धारित किए गए हैं। बैच-1 के लिए ऑनलाइन टेंडर डाउनलोड व ऑफर 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक जमा किए जाएंगे तथा 2 मार्च को दोपहर बाद ई-ऑक्शन आयोजित होगा।
बैच-2 के लिए ऑफर 3 से 5 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे और 5 मार्च को ई-ऑक्शन होगा। तीसरे बैच के लिए ऑफर 6 से 7 मार्च 2026 तक जमा कर 7 मार्च को नीलामी की जाएगी।
आवेदन, शर्तें, धरोहर राशि, ड्यूटी दरें एवं अन्य विवरण आबकारी कार्यालय निवाड़ी तथा अधिकृत पोर्टल mptenders.gov.in और आबकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अपरिहार्य परिस्थितियों में कार्यक्रम में परिवर्तन का अधिकार आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश को रहेगा।
