भाजपा का पहली बार मुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी बिहार के बने सीएम, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बनें डिप्टी सीएम।
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ सम्राट चौधरी नें ले ली हैं। पटना के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभाल रहा है।
सोमवार को जनता दल यूनाइटेड के चीफ नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार के बहतर कल की उम्मीद जताई है।
शपथ ग्रहण के मौके पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, आरएलएम के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और एलजेपी के सांसद अरुण भारती शामिल थे। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं।
इस मौके पर जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री ने भी शपथ ली है। जेडीयू से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, बिहार की राजनीति में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। शपथ ग्रहण से पहले से ही पटना की सड़कों पर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई के बैनर नजर आ रहे हैं। अब नई सरकार के गठन के साथ बिहार में विकास और सुशासन पर नया फोकस होने की उम्मीद है।
मध् निषेध विभाग की छापेमारी में गया के एक घर से 88.500लीटर बियर की बरामदी के साथ दो अभियुक्त की गिरफ्तारी l
07/07/2026
पूर्णिया में आधार केंद्रों पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं, तय शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: जिलाधिकारी
07/07/2026
CM Yogi Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
07/07/2026
चंदौली और वाराणसी में आज रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है।
07/07/2026
शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही तेज, लापरवाही बरतने वाले 155 डेयरी संचालको का आवंटन निरस्त
07/07/2026
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
07/07/2026
सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य
07/07/2026
कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद
07/07/2026
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा नहीं करने की शपथ
07/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!