A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सागर पुलिस की तत्परता, बिछड़ी मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

IMG 20260425 WA0059सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*वरिष्ठअधिकारियों के मार्गदर्शन में सागर पुलिस द्वारा एक बार फिर संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए बिछड़ी हुई मासूम बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। घटना अनुसार, एक परिवार भोपाल से बस द्वारा तेंदूखेड़ा जा रहा था। इसी दौरान बस स्टैंड सागर पर लगभग 3-4 वर्ष की मासूम बच्ची अनजाने में बस से उतर गई और अपने परिजनों से बिछड़ गई। बच्ची बस स्टैंड से बाहर निकलकर सड़क की ओर भटकती चली गई, जबकि परिजन बस स्टैंड परिसर में ही उसकी तलाश करते रहे। बच्ची के लापता होने की सूचना तत्काल थाना गोपालगंज को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा चीता मोबाइल में तैनात आरक्षक रणवीर सिंह कुशवाहा को बच्ची की खोज हेतु तत्काल रवाना किया गया।आरक्षक रणवीर सिंह कुशवाहा द्वारा बिना समय गंवाए बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में तेजी से सर्चिंग की गई। करीब एक घंटे के सतत प्रयास के बाद बच्ची रोते हुए तालाब किनारे मिली। आरक्षक द्वारा बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर तत्काल उसके परिजनों से मिलाया गया। समय रहते पुलिस की इस सक्रियता एवं सजगता के कारण संभावित अनहोनी टल गई। बच्ची के परिजनों ने सागर पुलिस एवं आरक्षक रणवीर सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। बच्ची को तत्परता से ढूंढ कर परिजनों को सुपर्द करने में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर चीता मोबाइल में तैनात आरक्षक रणवीर सिंह कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!