
खारड़ा भक्ति में डूबा, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव राम कथा में उमड़े भक्त गण
रोहट. खारड़ा में चल रही प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा में झांकियों के रूप में सजे बालक बालिकाएं। रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया
रोहट क्षेत्र के खारड़ा गांव में श्रीराम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के सात वे दिन बुधवार को भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महंत श्रवणदास महाराज के सान्निध्य में चल रहे इस आयोजन में नव कुंडात्मक महायज्ञ जारी है। वहीं साध्वी सत्य सिद्धा गिरी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन भावपूर्ण श्रीराम
कथा वाचन किया जा रहा है, जिसमें सुंदर झांकियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। संत महात्माओं ने भक्ति गीतों से वातावरण को पवित्र बना दिया। संतों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों मर्यादा, सत्य और धर्म पर प्रकाश डालते हुए जीवन में उन्हें अपनाने का संदेश दिया। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं
के लिए प्रतिदिन महाप्रसादी की व्यवस्था की जारही है। आयोजन को सफल बनाने में मोहन दास, अमर भारती,घीसु दास वैष्णव, रतन दास, मुकेश भारती, मुकेश पुरी, हरि सिंह, रमेश सिंह, राजू दास, लक्ष्मण सिंह, गंगा राम देवासी, गोपाल सिंह भाटी, सम्पत दास वैष्णव, मंगलवन, हेमसिंह भाटी, भंवर लाल बावरी सहित कार्यकर्ता योगदान दे रहे है।
























