A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नारी शक्ति के द्वारा लगातार कार्य कर राष्ट्रीय धर्म पूरा किया,मात्र 5 दिनों में कार्य किया पूरा

FB IMG 17782114452772सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*जनगणना महाअभियान के अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में शुरू हुई मकान गणना का कार्य जिले में लगातार किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में माध्यमिक शिक्षक श्रीमती संध्या साहू के द्वारा पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए मात्र पांच दिनों में HLB-182 खांड ढाना के 250 मकानों की जनगणना का कार्य पूर्ण किया। श्रीमती संध्या साहू ने बताया कि जनगणना का कार्य एक राष्ट्रीय कार्य है और इसको करने के लिए वह बहुत दिनों से प्रतीक्षा कर रही थीं। यह कार्य मिलते ही उन्होंने बड़ी खुशी-खुशी मात्र पांच दिनों में यह कार्य पूर्ण कर अपना कर्तव्य पूरा किया। श्रीमती साहू ने बताया कि कार्य पूरा करते ही उन्होंने चार्ज अधिकारी श्री राहुल गौड़ को अपनी जानकारी प्रेषित की। उन्होंने बताया कि उनके सुपरवाइजर धर्मेंद्र रजक थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!