A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज में आज शुक्रवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महराजगंज यातायात पुलिस ने नगर एवं कस्बा क्षेत्र में संचालित स्कूल/कॉलेज वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान

FB IMG 1778213813941 FB IMG 1778213828957 FB IMG 1778213833443

महराजगंज।

महराजगंज, आज शुक्रवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महराजगंज यातायात पुलिस ने नगर एवं कस्बा क्षेत्र में संचालित स्कूल/कॉलेज वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान स्कूली बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी स्कूली वाहनों में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगाए जाएं, वाहन निर्धारित गति सीमा में संचालित हों तथा अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा उपलब्ध रहें।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 04 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 01 स्कूली वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र न होने पर उसे सीज कर दिया गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!