A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबाड़मेरराजस्थान

बिजली गुल होते ही अब अफसरों से करें सीधी शिकायत

जोधपुर डिस्कॉम ने जारी किए हेल्पलाइन व फील्ड इंजीनियर्स के नंबर

बाड़मेर। भीषण गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ती बिजली कटौती और तकनीकी समस्याओं को देखते हुए जोधपुर डिस्कॉम ने विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष हेल्पलाइन और फील्ड इंजीनियर्स के संपर्क नंबर जारी किए हैं। डिस्कॉम प्रशासन ने दावा किया है कि बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु 24 घंटे नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर सक्रिय रहेंगे।

IMG 20260509 WA0012

अधीक्षण अभियंता पवस अशोक कुमार मीना ने बताया कि उपभोक्ता जोधपुर संभाग स्तर पर अपनी शिकायत 9414059048 पर दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त डिस्कॉम कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर 18001806045 भी जारी किया गया है।

बाड़मेर जिले के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर 02982-223788 रखा गया है, जबकि हेल्प डेस्क हेतु 9257031324 एवं 9257031325 नंबर जारी किए गए हैं।

डिस्कॉम द्वारा उपखंड स्तर पर भी सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक शिकायत दर्ज करवाने के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क नंबर जारी किए गए हैं।

उपखंडवार हेल्प डेस्क नंबर

  • शहर प्रथम — 9257031326
  • शहर द्वितीय — 9257031327
  • ग्रामीण — 9257031328
  • रामसर — 9257031329
  • गडरारोड — 9257031330
  • चौहटन — 9257031331
  • शिव — 9257031332
  • भिंयाड़ — 9257031334
  • सेड़वा — 9257031337
  • मेहलू — 9257031340
  • आडेल — 9257031342
  • बायतु — 9257031316

इसके अलावा उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायतें डिस्कॉम के केंद्रीय व्हाट्सएप नंबर 9413359064 पर भी भेज सकते हैं।

गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए डिस्कॉम प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत संबंधी समस्या आने पर सीधे संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट: मांगीलाल पुत्र श्री पुनमाराम विश्नोई
ब्यूरो संवाददाता — वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज / समृद्ध भारत समाचार पत्र

पत्रकार, आरटीआई कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोबाइल नंबर 7424929297

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!