

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पेlनिसिया अस्पताल के लगी आग में फंसे मरीजों को पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। रेस्क्यू में कुछ पुलिसकर्मियों को भी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को कंट्रोल रूम से थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली कि रिस्पना पुल स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लग गई। सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस व फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुँची तो पता चला कि अस्पताल के आईसीयू में एसी ब्लास्ट होने पर यह घटना हुई। मौके पर पुलिस व फायर यूनिट टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
इस दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा एसपी सिटी तत्काल मौके पर पहुंचे और वहा भर्ती मरीजों व पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। इस घटना में 10 व्यक्ति घायल हो गए जबकि 01 बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। भर्ती मरीजों में राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगीना नजीबाबाद बिजनौर, मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश, शंभू दास पुत्र गिरवानदास निवासी भगवानपुर हरिद्वार, गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर सहारनपुर, दौलत सिंह पुत्र देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली, बेबी उर्फ पायल, संगीता देवी पता अज्ञात, खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार, नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार, निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर के नाम शामिल है। जबकि मृतक महिला में वीरवती पत्नी अमरनाथ (60 वर्ष) निवासी ग्राम – कांवली, बल्लीवाला, देहरादून है।
इसके अलावा बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिसकर्मियों में अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक), कानि0 बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी) व कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी) शामिल है।




