A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मौहोल खराब करने वालों पर सख्ती, शांति भंग में 9 लोगों का चालान।

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,22/05/2026।उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार अभियान’ के तहत जनपद में असामाजिक तत्वों और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस के निर्देश पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

 

पुलिस के अनुसार इमलीखेड़ा क्षेत्र में घर के सामने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। वहीं, कलियर महमूदपुर क्षेत्र में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद लगने को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

दोनों मामलों में पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 9 लोगों के खिलाफ धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लाखन, मुनेश कुमार, विशाल, अंकित, अजय, अजीत, सचिन, मोहित सैनी तथा शमी को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इस कार्रवाई में व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर, उ0नि0 शहजाद अली, हे0का0 बबलू कुमार, हे0कानि0 आनंद कुमार, का0 आबिद, कानि0 सुबोध कुमार, हो0गा0 सुशील कुमार एवं पीआरडी मनोज कुमार शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!