A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सूबेदार मनोज यादव का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, ‘अमर रहे’ के नारों से गूंजा गांव नगला मनी

FB IMG 1786695894308हाथरस सिकंदराराऊ ।सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान असमय काल का ग्रास बने भारतीय सेना के जांबाज सूबेदार मनोज यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव नगला मनी (देहगंवा) पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। नम आंखों और गगनभेदी नारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई दी गई। सिलीगुड़ी में हुआ था आकस्मिक निधनसूबेदार मनोज यादव पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देश की सेवा में तैनात थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया था। सैन्य औपचारिकताओं के बाद उनके पार्थिव शरीर को विशेष सैन्य वाहन से उनके गृह जनपद लाया गया।Screenshot 20260814 151620 Gallery

FB IMG 1786695840175

गुरुवार को जैसे ही शहीद सूबेदार का तिरंगे में लिपटा शव सैन्य वाहन से गांव नगला मनी पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मनोज यादव के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। देशभक्ति के जज्बे से सराबोर युवाओं ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, मनोज यादव का नाम रहेगा” और “सूबेदार मनोज यादव अमर रहे” के नारे लगाए, जिससे पूरा आसमान गूंज उठा।

FB IMG 1786695824611

अंतिम संस्कार के समय सेना की टुकड़ी ने अपने साथी जांबाज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवानों ने हवा में गोलियां दागकर और मातमी धुन बजाकर शहीद को अंतिम सलामी दी। इसके बाद उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों द्वारा मुखाग्नि देते ही वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!