A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आरपीएस संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया देशभक्ति का जज्बा

आरपीएस जखराना में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

आरपीएस संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया देशभक्ति का जज्बा

आरपीएस जखराना में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने

Screenshot 20260815 200519 WhatsApp
आरपीएस जखराना स्कूल के बच्चे 15 अगस्त मनाते हुए

Screenshot 20260815 200503 System UI देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं योग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। “तेरी मिट्टी में मिल जावा”, “मां तुझे सलाम”, “ये मेरा वतन” और “देश मेरा रंगीला” जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उनका पालन करने का आह्वान किया।

डायरेक्टर डॉ. मुकेश यादव ने आगंतुक अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति का जो जज्बा दिखाया है, वह गर्व की बात है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में स्कूल परिवार की ओर से सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और “हर घर तिरंगा” का नारा लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्या भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर की चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर एडवोकेट पीयूष यादव, डायरेक्टर डॉ. रविन्द्र यादव, प्राचार्य अजीत सिंह, बी.एड. प्राचार्य डॉ. सुभाष सिंह, पी.जी. कॉलेज प्राचार्य डॉ. लोकेश कुमार, आई.टी.आई. प्राचार्य सतीश यादव, किड्स ब्लॉक इंचार्ज राधा चूघा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मंच संचालन सतीश सुरेडिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रा दिव्या एवं पलक, कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!