


स्वतंत्रता दिवस पर गोला भाजपा विधायक के नेतृत्व में भव्य एवं ऐतिहासिक बाइक तिरंगा रैली निकाली गई
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी खीरी में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोला विधान सभा विधायक अमन , अरविंद गिरी जी के नेतृत्व में भव्य एवं ऐतिहासिक बाइक ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति, एकता और अभूतपूर्व उत्साह का संदेश दिया।
प्रारंभः अलीगंज रोड जयशंकर बारात घर से।
तिरंगा बाइक रैली का समापन नानक चौकी चौराहा पर हुआ।
विशेष कार्यक्रमः ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं पूर्व सैनिकों का भावपूर्ण सम्मान।
गोला विधायक ने अमन गिरि ने कहा कि मैंने गोला की देवतुल्य जनता के बलबूते जिस ऐतिहासिक यात्रा का संकल्प लिया था। उसे आप सभी के अपार सहयोग और ऊर्जा ने साकार कर दिया। हज़ारों की संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और माताओं-बहनों की उपस्थिति ने इस यात्रा को माँ भारती के समर्पण का विराट उत्सव बना दिया।
विशेष उपस्थितिः
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा ज नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार जी, ब्लॉक प्रमुख (कुम्भी) विमल वर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि (बिजुआ) वीरेंद्र भूषण एवं जनप्रतिनिधि सहित हजारों कि संख्या में लोग मौजूद रहे।





