विद्या भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव धूमधाम से मनाया
निजामपुर। विद्या भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं तीज उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया15 अगस्त मनाते हुए
गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव, वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव, प्रबंध निदेशक एडवोकेट पीयूष यादव एवं निर्देशिका डॉ. रविन्द्रा यादव के मार्गदर्शन में किया गया।
तीज उत्सव के अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने झूलों का आनंद लिया तथा पारंपरिक गीत “मणिहारे ने चूड़ी पहनाई” पर सुंदर प्रस्तुति दी। बच्चों ने चूड़ियां पहनकर अभिनय किया और ग्रुप डांस एवं कपल डांस के माध्यम से कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। बच्चों और शिक्षकों ने साथ मिलकर डांस किया तथा सेल्फी लेकर यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।
किड्स ब्लॉक इंचार्ज विजय सोनी ने भी बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और चूड़ियां पहनकर तीज उत्सव की खुशियों में शामिल हुईं। शिक्षकों ने भी मेहंदी लगवाई, चूड़ियां पहनीं और बिंदी लगाकर तीज के पारंपरिक स्वरूप को और आकर्षक बनाया। शिक्षकों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ संस्था के प्रबंध निदेशक एडवोकेट पीयूष यादव ने ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने और अमर शहीदों की कुर्बानी को याद करने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं गर्व के साथ सुनाने की अपील की, ताकि उनमें देशप्रेम की भावना और मजबूत हो।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. रविन्द्रा यादव, प्राचार्य अजीत सिंह, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, किड्स ब्लॉक इंचार्ज विजय सोनी सहित समस्त अध्यापकगण एवं महालक्ष्मी फिलिंग स्टेशन निजामपुर के प्रबंधक राजपाल जी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति, तीज की परंपरा, संगीत, नृत्य और उमंग से सराबोर रहा। बच्चों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और स्वतंत्रता दिवस व तीज उत्सव को यादगार बना दिया।