
खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया।
मुख्य भवन में अध्यक्ष देवेश पालीवाल एवं बालिका विभाग में प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ने ध्वजारोहण किया।
अध्यक्षता मेजर अखिलेश पिपरैया ने की।
संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक के निर्देशन में बच्चों ने आकर्षक संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मन मोहा।।।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुकदेव व्यास,पूर्व प्रवक्ता शिवकुमार तिवारी,सुरेन्द्र कुमार मिश्र,गंगाप्रसाद श्रृंगीऋषि ने बच्चों को संबोधित किया।
रेखा देवी बंका पहाड़ी,ब्रजेश बाल्मीकि, अखिलेश भगत,अंकुल पटेल ,मधु दीक्षित ने राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी।
समीक्षा अग्रवाल, अंजुम,आरुशी,सोनिया परिहार, नैंसी,खुशी, आदि ने समूह गान की प्रस्तुति दी।
स्वागत कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया।आभार व्यक्त प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने किया।संचालन सुनील कुमार व्यास ने किया।
इस मौके पर एम एल सी रमा आर पी निरंजन प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र पटेल,पूर्व प्रधानाचार्य के के तिवारी,पी सी सी सदस्य रमेश मौर्य,सतीश चौरसिया,राम बाबू शर्मा,प्रसिद्धि नारायण यादव,राम नारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी, रामेश्वर दयाल अग्रवाल, अखिलेश तिवारी छिरोरा,जिनेन्द्र जैन,सुशील स्वामी,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।





