A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हरदास पुर में ग्राम सभा का हुआ आयोजन समस्याओं पर रखे गये सुझाव साथ ही किया गया निराकरण

मैहर

IMG 20260816 WA0078 मैहर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदासपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत हरदासपुर के सरपंच निलेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अपनी शिकायतें और सुझाव पंचायत के समक्ष रखे। सरपंच निलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने भी ग्रामीणों को पंचायत से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता से गांव के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

सरपंच निलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर हरदासपुर के विकास को गति देना है। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और पंचायत के प्रति सहयोग की बातè कही।

मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!