*हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जाएगा 15वां विशाल गणपति उत्सव*
गणपति उत्सव मंडल रजि. की बैठक में उत्सव की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा
गणपति बाबा मोरया
नारनौल। छोटा बड़ा तालाब, नारनौल में गणपति उत्सव मंडल रजि. द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15वां विशाल गणपति उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणपति उत्सव की तैयारियों को लेकर आज छोटा बड़ा तालाब पर मंडल के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी उत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
मंडल की ओर से बताया गया कि 14 सितंबर को भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा कलश यात्रा के साथ छोटा बड़ा तालाब पर विधि-विधानपूर्वक विराजमान की जाएगी। गणपति जी के विराजमान होने के बाद पूरे उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम भगवान श्री गणेश जी की आरती की जाएगी। आरती के समय प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे गणपति उत्सव के दौरान छोटा बड़ा तालाब का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
कार्यक्रमों की प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार 19 सितंबर शनिवार को भव्य जागरण, 20 सितंबर रविवार को विशाल भंडारा, 22 सितंबर मंगलवार को सुंदरकांड, 23 सितंबर बुधवार को भव्य डांडिया नाइट तथा 24 सितंबर गुरुवार को श्री बाबा श्याम जी का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।
गणपति उत्सव का समापन 25 सितंबर शुक्रवार को भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा के साथ बड़े तालाब पर विधि-विधानपूर्वक गणपति विसर्जन के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा में शहर एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
गणपति उत्सव मंडल रजि. की ओर से नारनौल एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं को गणपति उत्सव में परिवार सहित शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया है। मंडल के सभी सदस्य गणपति बप्पा के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं का पूरे उत्साह, प्रेम और श्रद्धा के साथ स्वागत करेंगे। मंडल की ओर से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति उत्सव की शोभा बढ़ाएं और भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता* विजय कुमार सिन्हा
22/08/2026
आगामी त्यौहारों को लेकर बौंडी में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
22/08/2026
मारुति एंटरप्राइजेज की ओर से गौसेवा में सराहनीय योगदान
22/08/2026
विद्या भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित*
22/08/2026
नारनौल में मल्टी इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक हब (IMLH) के निर्माण से मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विकास के द्वार खोलें-गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच*
22/08/2026
गोला तहसील में विजलेंस टीम द्वारा दुर्भावनापूर्ण फर्जी ट्रैप के विरोध लेखपाल कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठे
22/08/2026
खेत में मिला 42 वर्षीय मजदूर का शव, इलाके में फैली सनसनी
22/08/2026
वीर मामाजी मंदिर का जीर्णोद्धार व किसान महासभा का आयोजन किया गया।
22/08/2026
केंद्र सरकार ने 04 साल से कम उम्र के छोटे बच्चों के लिए सर्दी जुकाम की दवा को लेकर आदेश जारी किया है।
22/08/2026
बिलासपुर- यलहंका(बेंगलूरू), साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!