
यूपी के मऊ जिले रानीपुर ब्लाक के अंतर्गत सरसेना ग्राम सभा में निर्मित अमृत सरवर इन दिनों बदहाली का शिकार है ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद भी बने सरोवर की स्थिति बहुत खराब है देख-रेख और रख रखाव के अभाव में सरवर में झाड़ीयो व घास फूस से भरा हुआ जब कि सरोवर में पानी के बजाय नाम मात्र कीचड़ दिखाई दे रहा है
ग्रामीणों के मुताबिक अमृत सरोवर योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों के बाद नियमित रख रखाव पर ध्यान नहीं दिया परिसर में लगाए गए विकास कार्यों से सम्बंधित शिलालेख भी जर्जर स्थिति में है ग्रामीण सरकारी धन उपयोग और योजना के उद्देश्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं
इस मुद्दे पर BDO से जवाब मांगने पर नहीं मिला अस्पष्ट पक्ष
सरवर की बदहाल स्थिति और लगाए जा रहे वित्तीय अनियमिताए के आरोप को लेकर जब मिडिया प्रतिनिधियों ने रानीपुर खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत जी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले में बयान देने से इनकार कर दिया बताया गया की BDO ने कहा है कि इस मामले में बयान देने के लिए में अधिकृत नहीं हु आप किसी और से बयान लिजिए कहकर कार्यालय से बाहर चले गए
अधिकारी के इस रवैए को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अमृत सरोवर योजना के तहत कराए गए कार्यों की निगरानी व रख रखाव की जिम्मेदारी किसकी है और योजना की वर्तमान स्थिति के लिए जवाब देही किस की है






