A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

डीएम द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण पठन-पाठन खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था के संबंध में दिए गए निर्देश

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि

संतकबीर नगर / जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्र/छात्राओं हेतु मेस में प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री की पैकेजिंग आई0एस0आई0 मार्कायुक्त न होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य प्रदार्थ सैम्पलिंग कर जांच करने हेतु निर्देशित किया। विद्यालय में सेनेटरी पैड बनाने एवं डिस्पोज ऑफ करने की मशीन खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। मौके पर विकलांग बच्चों हेतु निर्मित शौचालय को ठीक कराये जाने हेतु निर्देशित किया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि लड़कों हेतु निर्मित शौचालय का प्रयोग लड़कों द्वारा एवं लड़कियों हेुत निर्मित शौचालय का प्रयोग बच्चियों द्वारा ही किया जाए, इसे स्पष्ट अंकित कर दिया जाए जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का आभाव पाये जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि सफाई कर्मियों की टीम बना कर सम्पूर्ण विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाए। जिलाधिकारी द्वारा प्रयोगशाला निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का निर्देश दिया गया तथा मौके पर विद्यालय में विद्युत आपूर्ति पाये जाने पर अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को इसे तत्काल ठीक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की लाइव्रेेरी को व्यवस्थित और सुदृढ़ करने हेतु सम्बंधित निर्देशित किय गया। जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता के संबंध में उपस्थित बच्चों से फीड बैक भी लेते हुए उनकी कापियों एवं पाठ्य पुस्तकों को भी देखा। इस अवसर पर ओ0एस0डी0 राकेश कुमार, कृष्णा गुप्ता सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!