A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हाथरस पुरदिलनगर में कृष्ण जन्मोत्सव और ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, कल निकलेगा जुलूस

कस्बा पुरदिलनगर में आगामी श्री कृष्ण जन्मोत्सव और ईद मिलाद-उन-नबी (बारहवफात) के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए

Screenshot 20260827 054709 Galleryहाथरस¶″पुरदिलनगर पुलिस चौकी पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी चंद्र सोम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत लोग और त्योहारों के आयोजक शामिल हुए।

 

बैठक के दौरान ईद मिलाद-उन-नबी पर कल सुबह निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की रूपरेखा तय की गई।

 

जुलूस के आयोजक हाजी अय्यूब ने बताया कि यह जुलूस कल सुबह इमामबाड़े से शुरू होगा। इसके बाद अपने पारंपरिक व निर्धारित रूट से होता हुआ बड़ी बक्खल पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होगा। इसके साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि रात के समय मोहल्ला गड्डा में धार्मिक तकरीर का भी आयोजन किया जाएगा।

 

चौकी प्रभारी चंद्र सोम ने दोनों त्योहारों के मद्देनजर कस्बे में आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

इस मौके पर मुख्य रूप से हाजी अय्यूब, हाजी गुलाम अहमद, हाजी मुन्ने, हाजी तहसीन खां, नुसरत अली, मोहम्मद रजा, आबिद हुसैन, हसनैन, इब्ने हसन शामिल हुए। वहीं हिंदू समुदाय और व्यापार मंडल की ओर से सुरेश चन्द्र आर्य, विनीत जाखेटिया, रामगोपाल कुशवाह, महावीर कुशवाह और रोहित जाखेटिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस प्रशासन की तरफ से चौकी प्रभारी के साथ कांस्टेबल प्रवीन कुमार, आकाश शर्मा और नीरज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!