
हाथरस। नगरिया पट्टी देवी, सिकन्द्राराऊ निवासी वीर पुत्री कासिम ने 7 जुलाई 2026 को अपने पति शानू पुत्र रामजाने निवासी भुड़ासी, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ के खिलाफ महिला थाना हाथरस में शिकायत दी थी। शिकायत में पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए गए थे। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की। वार्ता के दौरान पति व ससुराल पक्ष ने भविष्य में मारपीट और गाली-गलौज नहीं करने की बात कही। दोनों पक्षों ने आपस सहमति जताते हुए किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई की अपेक्षाकी। वार्ता के दौरान पति व ससुराल पक्ष ने भविष्य में मारपीट और गाली-गलौज नहीं करने की बात कही। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति जताते हुए किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई की अपेक्षा नहीं की।






