A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर जैसे क्षेत्र को संवारने और संभालने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सेवा के अंतिम दिन सभी स्वत्वों को जारी करना प्रशासन की जिम्मेदारी -कलेक्टर विजय दयाराम के.

सेवानिवृत्त हुए 30 कर्मचारियों को कलेक्टर ने दिया पेंशन प्राधिकार पत्र

IMG 20240401 WA0001 3

जगदलपुर- कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र को संवारने और संभालने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सेवा के अंतिम दिन सभी स्वत्वों को जारी करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासकीय सेवक के रूप में लम्बी अवधि तक सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय नियमों के अनुसार उनका हक एवं पात्रता के आधार पर पीपीओ प्रदाय करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों की स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। कलेक्टर विजय दयाराम के.ने सोमवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्त हुए 30 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व्यक्तियों को पुष्पमाला, शाॅल-श्रीफल और पीपीओ पत्र देकर सम्मानित किए। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि मार्च 2024 में सेवानिवृत्त हुए 30 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। इस मौके पर कार्यालय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन से संयुक्त संचालक कमलेश रायस्त, उपसंचालक भारती कोर्राम, एटीओ सुश्री ममता सहित जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त हुए विशिष्टगण उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!