A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमीरजापुर

मीरजापुर। अहरौरा नारियल के पीछे मिला 45 लाख का गांजा 2 तस्कर गिरफ्तार

नारियल के पीछे मिला 45 लाख का गांजा 2 तस्कर गिरफ्तार

उड़ीसा से कानपुर जा रहा था गांजा, पीछे गांजा भरकर लादा गया था नारियल मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

मीरजापुर। अहरौरा थाना व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने करीब 45 लाख के अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। जो डीसीएम वाहन में नारियल के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। 152 किलो गांजा बरामद होने पर वाहन को सीज कर तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अहरौरा में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसका खुलासा पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को सीओ अमरनाथ ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया। बताया कि डीसीएम वाहन में नारियल की आड़ में गांजा की तस्करी किए जाने की सूचना मिली। सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान वाहन को

रोका गया। तलाशी ली गई तो ऊपर नारियल और नीचे गांजा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन करीब से 152 किलो और अनुमानित कीमत करीब 45 लाख है। अभियान में अहरौरा पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है। पकड़े गये आरोपी राम सिंह पुत्र छेदी लाल सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ व धर्मवीर सिंह पुत्र हरेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम बरी पोस्ट किच्छा थाना फुलवट्टा जनपद उधमपुर, उत्तराखण्ड बताया गया है। डीसीएम ट्रक में कच्चे नारियल के पीछे छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। कानूनी कार्रवाई आरोपियों को जेल भेजा गया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक को एमवी एक्ट में सीज किया गया। पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा प्रान्त के रायगढ़ा से डीसीएम ट्रक में कच्चे नारियल के पीछे छिपाकर गांजा लादकर कानपुर ले जा रहे थे। जहा से मांग के अनुसार आसपास के जनपदों में सप्लाई करते हैं। मंजिल पर पहुंचने के पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना अहरौरा बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज पुलिस टीम के साथ शामिल थे IMG 20240426 111050थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!