ताज़ा खबर

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन:

आणंद, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और जामनगर में जनसभाएं करेंगे, 25 सीटों के लिए 7 मई को होगी वोटिंग

ImgResizer 20240502 1418 15824
अहमदाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र दो दिन के गुजरात दौरे हैं। बुधवार को पीएम ने डीसा और हिम्मतनगर में जनसभा को संबोधित किया। आज वे आणंद, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और जामनगर में जनसभाएं करेंगे। इस तरह पीएम अपने दो दिन के दौरे में बनासकांठा, पाटण, साबरकांठा, महेसाणा, अहमदाबाद ईस्ट, आणंद, खेड़ा, सुरेंद्र नगर, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, पोरबंदर, अमरेली, जामनगर को कवर करेंगे।

7 मई को 25 सीटों पर होगी वोटिंग
आगामी 7 मई को तीसरे फेज में गुजरात की 26 में से 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इसका कारण यह है कि गुजरात की सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध BJP के खाते में आ चुकी है। यहां से BJP के मुकेश दलाल के निर्विरोध चुन लिया गया है।

सभी सीटों पर है बीजेपी का कब्जा
2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भी पार्टी क्लीन स्वीप के टार्गेट के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य में कांग्रेस 24 सीटों पर लड़ रही है। इनमें सूरत की सीट शामिल थी। कांग्रेस से गठबंधन के तहत AAP ने दो सीटों भरूच और भावनगर में अपने कैंडिडेट उतारे हैं।

शहजादा कहते हैं कि मोदी तीसरी बार आए तो देश में आग लग जाएगी
बुधवार को पीएम मोदी ने बनासकांठा के डीसा और साबरकांठा के हिम्मतनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर, तीन तलाक और आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। हिम्मतनगर में उन्होंने कहा, अगर मोदी तीसरी बार देश में आए तो देश में आग लग जाएगी, लेकिन सच में कांग्रेस के सपने इस आग में राख हो गए हैं।

मोदी की स्पीच की मुख्य बातें…

कांग्रेसी कह रहे थे कि राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। राम मंदिर बन गया और कहीं कुछ नहीं हुआ। देश में कहीं आग नहीं लगी। आग तो कांग्रेस के दिल में लगी थी और इस आग को कोई बुझा नहीं सकता।
शहजादे ने एक केस को लेकर कहा था कि मैंने सुप्रीम कोर्ट की अवगनणा कर कानून पारित किया। जबकि, मैंने चुनाव के लिए नहीं, बल्कि अपनी मुस्लिम बेटियों की रक्षा के लिए तीन तलाक खत्म किया। इसलिए कांग्रेस के शहजादे को बुखार हो रहा है।
आज कांग्रेस कहती है कि बीजेपी 400 सीटें इसलिए मांग रही है, जिससे कि आरक्षण खत्म कर सके। जबकि ही धर्म के आधार पर कांग्रेस ही एसटी, एससी, ओबीसी और पिछड़े वर्ग को मिले आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है। कर्नाटक में रातों-रात सभी मुस्लिमों को ओबीसी घोषित कर उन्हें 5 प्रतिशत आरक्षण दे दिया।
पहले चरण में इंडी गठबंधन पस्त हुआ और दूसरे चरण में धव्स्त हो गया। ये लोग मुहब्बत की दुकान चलाने निकले थे। लेकिन दुकान में फेक वीडियो बनाने का काम शूरू कर दिया। इन लोगों ने इतने साल देश पर राज किया। फिर भी आज इनकी लोगों को सामने जाने की हिम्मत नहीं है। इसीलिए अब ये फेक वीडियो बना रहे हैं।
मैं आपके बिजली और पेट्रोल बिल जीरो करना चाहता हूं। यह बात हवा में नहीं कह रहा, हमारे पास इसकी योजना है। हम पीएम सूर्यजल के तहत पैसा देंगे, जिससे आप सौर ऊर्जा की मदद से बिजली पैदा कर सकेंगे। सरकार बिजली खरीदेगी और इससे आपकी कमाई भी होगी। यह इलेक्ट्रिक वाहनों का युग है। आपके घर में बिजली होने से आपकी गाड़ी चार्ज हो जाएगी और एक भी रुपया खर्च नहीं होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!