?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

पुरानी रंजिश के चलते भतीजे ने किया अपने ही चाचा की हत्या हत्या कर वारदात को छुपाने की रची साजिश धनोरा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा किया 04 आरोपियों को गिरफ्तार

IMG 20240502 WA0160कोंडागांव……धनोरा थाना के अंतर्गत सनीत कुमार कुंजाम पिता सतउराम कुंजाम उम्र 19 वर्ष जाति गोंड़ निवासी चनियागांव थाना धनोरा जिला कोण्डागांव ने दिनांक 02/04/2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पिता सतऊराम कुंजाम दिनांक 28.03.2024 के सुबह करीबन 09.00 बजे ग्राम निर्राबेड़ा शादी कार्यकम मे शामिल होने गया था जो घर वापस नही आया है जिस पर थाना धनोरा मे गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण मे थाना धनोरा स्टाफ व सायबर टीम की संयुक्त विशेष टीम गठित किया विशेष टीम के द्वारा गुमशुदा का लगातार पता तलाश कर रहे थे कि दिनांक 01/05/2024 को पुनः प्रार्थी सनित कुमार कुंजाम गुम इंसान की पत्नि रजोन कुंजाम से पुछताछ के दौरान ग्राम के शिवकुमार कुंजाम, मानकू मंडावी के ऊपर गुम इंसान सतऊराम कुंजाम की हत्या करने की संदेह जाहिर करने पर संदेहि शिवकुमार कुंजाम, मानकू मंडावी को पुछताछ हेतू थाना लाया गया संदेहियों से पुछताछ करने पर बताये कि सतऊराम कुंजाम और शिवकुमार कुंजाम व मानकू मंड़ावी का जमीन बटवारा से आपसी रंजिश को लेकर पूर्व मे विवाद चल रहा था जिसके चलते दिनांक 28.03.2024 के करीबन रात्रि 09.30 बजे सतऊराम कुंजाम निर्राबेड़ा शादी अकेले वापस हो रहा था तो सतऊराम कुंजाम को अकेले पाकर निर्राबेड़ा तथा चनियागांव के मध्य गला दबा के हत्या कर उसके शव को मोटर सायकल से छोटेबोकराबेडा ले जाकर जिवला नाला के पास दफना दिये है।

आरोपियों द्वारा बताये हुए स्थल का कार्यपालिक दण्डाधिकारी के उपस्थिति में स्थल की खुदवाई मे एक मानव सड़ी गली शव बरामद हुआ शव की शिनाख्ती परिजनों से कराई गई जो शव को मृतक गुमशुदा सतऊराम कुंजाम का शव होना बतायें। 4 आरोपियों को चनियागांव थाना धनोरा जिला कोण्डागावं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!