Uncategorized

Rajasthan छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, चिल्लाने पर तलवार से काटीं उंगलियां

 

 

Vande BHaratTVliveNews (Udaipur Bureau)

उदयपुर। बांसवाड़ा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें सेकंड ईयर में पढ़ने वाली एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा तलवार से काट दिया। आरोपी पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था, जिसके इनकार के बाद उसने अपने मित्र के साथ हैवानियत की।

बांसवाड़ा जिले के दानपुर क्षेत्र में रविवार देर रात साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। आरोपियों ने पीड़िता से इस कदर मारपीट की थी, उसके चेहरे, सिर और हाथ पर 31 टांके आए। पीड़िता फिलहाल उपचाररत है, जबकि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें जुटी हैं।

शादी-समारोह से लौट रही थी पीड़िता

लड़की की चीख की आवाज सुनकर उसका भाई और मां घटनास्थल की ओर दौड़ी, जहां उन्होंने बेटी को खून से लथपथ पाया। उसके एक हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा कटे पड़े थे, जबकि आरोपी फरार हो चुके थे। थोड़ी देर में गांव के अन्य लोग भी घटनास्थल पर आ चुके थे। पीड़िता ने आरोपियों के नाम बताए। उसने बताया कि कालू नामक आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था।

जिसके बाद आरोपियों ने उसके इनकार करने पर सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी जान लेने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता के परिजन उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। जहां से उसे बांसवाड़ा और बाद में उदयपुर रेफर कर दिया। उदयपुर में चिकित्सकों ने बताया कि पीड़िता के सिर पर 18, मुंह पर 7 और हथेली में 6 टांके आए हैं। मामले की जांच कर रहे उप अधीक्षक सूर्यवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

 

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!