A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

10वीं एवं 12वीं के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

जर्नलिस्ट भुपेंद्र कुुमार विश्वकर्मा

वन्दे भारत लाइव न्यूज सिंगरौली।। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा नवीन पहल करते हुए जिला सिंगरौली के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को अभिभावकों/शिक्षकों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में होनहार छात्र-छात्राओं के लिए टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में छात्र – छात्राओ से वन टू वन परिचय लिया गया। साथ ही अव्वल अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की। सभी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि आपके आगे बढ़ने में आपको जब कभी भी मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़े, तो आप किसी भी समय आकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय कैंपस में दिशा लर्निंग सेंटर भी चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, आप इसका भी लाभ ले सकते हैं। दिशा लर्निंग सेंटर में आपको लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें विभिन्न प्रकार की पुस्तकें रखी गई हैं, जिसका आप लाभ ले सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा टॉपर्स को शील्ड, पेन, डायरी देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई।

कक्षा 10वी से विधि सिंह, शेख संजीदा परवीन, शिखा सिंह, आसा सिंह, स्वास्तिक पटेल, आशुतोष कुमार, तन्नू सिंह, अइना समांता, श्रीराम वैश्य, एकांशी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कक्षा 12 वी से अधिरा, अरुणोदय सिंह, शिल्पा कुमारी, हरिओम गुप्ता उपस्थित रहे।

टॉपर्स सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, श्री केशव सिंह चौहान रक्षित निरीक्षक, श्री आशीष तिवारी सूबेदार, सउनि अलीम खान प्रभारी कंट्रोल रुम एवं छात्र-छात्राओ के माता-पिता व स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।*

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!