A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी ,बेखौफ़ आरोपी घर पर चढ़कर गोली मारकर हत्या जैसी घटनाओं को देते हैं अंजाम।

संवादाता , श्रवण कुमार मद्धेशिया / सुरेश चंद गांधी

WhatsApp Image 2024 06 10 at 19.56.00कुशीनगर / कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की हनक हवा हो गई है। तभी तो अपराधी किसी के भी घर पर चढ़कर हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में एक युवक की जान चली गयी। बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, सुभाष नगर उत्तरीय रेलवे क्रासिंग के पास रविवार को एक युवक इसराफिल उर्फ जुगनू उम्र 22 वर्ष पुत्र जमीर की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 13 सुभाष नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के उत्तरी छोर पर जमीर अंसारी का परिवार टिनसेट के घर में रहता है। जिसमें कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर ही इजराफिल उर्फ जुगनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक रविवार को रात करीब 12:00 कस्बे के ही सन्नी शर्मा नाम का एक युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ आया और घर का टाट (फुस की दीवार) तोड़ते हुए घर में घुसा और नींद में सो रहे इजराफिल को जगा कर उसका मोबाइल जबरदस्ती छीन लिया। उसके मोबाइल में कुछ छानबीन करने लगा और इसी दौरान मृतक के मां और बहन से कुछ कहा सुनी भी हो गई। आवेश में आकर सनी शर्मा ने अपने साथ लाई बंदूक से इसराफिल उर्फ जुगनू पर फायरिंग कर दिया। परिजनों और बंदूक की आवाज का शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे तब तक सभी आरोपी वहां से भाग गए थे। एंबुलेंस की मदद से इजराफिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया था। फायरिंग में हुई हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने कप्तानगंज थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित करने व मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही के निर्देश दिया। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र को नही सम्भाल पा रहे हैं। उनकी हनक अपराधियों में नही रह गई है तभी वह घर पर चढ़कर ही गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक मृतक इसराफिल प्राइवेट बिजली मैकेनिक का काम करता था इसके पिता और भाई बाहर रोजगार के लिए रहते हैं। इसराफिल रविवार की शाम में ही अपनी मां का गोरखपुर से इलाज करा कर लौटा था। वही हत्या आरोपी की बहन और मृतक इसराफिल उर्फ जुगनू के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर आरोपी काफी नाराज रहता था। आरोपी ने मृतक को पहले समझाया भी था लेकिन लड़के की तरफ से बात नही बनी जबकि उसकी बहन से सारे रिश्ते तोड़ लिए। अभी तीन-चार दिन पहले भी मृतक और आरोपी दोनों के बीच कहासुनी व हाथापाई भी हुई थी । आरोप है कि इसके बाद मृतक अपनी प्रेमिका का कोई वीडियो उसे भेज वायरल करने की धमकी दे रहा था जिसकी भनक जब प्रेमिका के आरोपी भाई को लगी तो वह गुस्से में बहन के प्रेमी इजराफिल उर्फ जुगनू के घर पहुंचा। पहले उसका मोबाइल लेकर वह वीडियो फोटो देख डिलीट करने की कोशिश किया। इसी दौरान इसराफिल की माँ अमीना और बहनशोएबा से बात बढ़ गई। आवेश में आकर अपने साथ रखे असलहे से आरोपी ने इसराफिल उर्फ जुगनू को सूट कर दिया। जिसमें उसकी जान चली गई। मृतक की बहन ने बताया कि गोली उसकी माँ को भी छू कर इसराफिल के सर में लग गयी।

इस मामले पर कुशीनगर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कप्तानगंज अंतर्गत कस्बा कप्तानगंज में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की घटना कारित की गई है। थाना स्थानीय पर मामला सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच से प्रकरण प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का पाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी समेत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!