?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबररायपुर

भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

*बेलर मंडल के भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला*

*राहुल गांधी के सोमवार को लोकसभा में दिए गए बयान के बाद बेलरगांव मंडल के भाजपाइयों ने इसका विरोध करते हुए बेलरगांव के बस स्टेंड पर राहुल गांधी का पुतला फूका गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राहुल को हिंदू विरोधी बताया है। भाजपाइयों का कहना हैं कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में न केवल हिंदूओं का घोर अपमान किया। हिंदूओं को हिंसक,नफरती ओर झूठा बताया। सभी मामलों पर झूठ और केवल झूठ बोला। हिंदूओं और सनातन को अपमानित करने तथा सदन में झूठी बयानबाजी करने के लिए राहुल गांधी को देश कि जनता से तत्काल माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी सदन के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद भी बेतुका और बचकानी बातें करते हैं उन्होंने हिंदूओं को हिंसा फैलाने वाला कहकर देश के समस्त हिंदूओं का अपमान किया है।ये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने देश के बहुसंख्यक हिंदुओं का अपमान किया। राहुल गांधी अभी भी चुनावी मोड में लग रहा है।एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए वो हिंदूओं को अपमानित करने किसी भी हद तक जा सकते हैं ।हिंदूओं के अपमान पर उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।इस दौरान प्रमुखरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील,सासंद प्रतिनिधि मोहन पूजारी,युवा मौर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य मौर्यध्वज सेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवंती नेताम, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू साहु, युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक साहू, किसान मौर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश साहु,मंडल मंत्री सीमा देवांगन,खेमन साहु, प्रकाश साहु, कोमल देवांगन, प्रकाश सेन, शंभूनाथ साहु, उमेश देवांगन सहित युवा मोर्चा, महिला मौर्चा वं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।*IMG 20240703 WA0184

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!