[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बहन मायावती जी और मान्यवर कांशीराम जी के सपने को करेंगे साकार सतीश यादव पिंटू

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनील कुमार ने रामगढ़ उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम 

कैमुर बिहार

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव को बनाया अपना उम्मीदवार

 

रामगढ़/07 जुलाई 2024 : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देशानुसार सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव के चाचा अंबिका यादव पूर्व में विधायक रहे हैं और विगत चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे थे। लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों से उनकी जगह उनके भतीजे बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में होंगे। अनिल कुमार द्वारा इस घोषणा के साथ ही रामगढ़ के राजनीतिक मैदान में सरगर्मी बढ़ गई है।

 

अनिल कुमार ने पिंटू यादव के नाम की घोषणा कर कहा, “पिंटू यादव पार्टी के एक निष्ठावान और मेहनती युवा हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का भी मानना है कि युवा ही देश को बदल सकते है। हमें विश्वास है कि वह रामगढ़ के लोगों की समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए काम करेंगे। साथ ही बहन मायावती और मान्यवर कांशीराम जी के सपनों का देश बनाने में अपना योगदान देंगे।”

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!