
जामा:जामा प्रखंड अंतर्गत चिकनियां पंचायत के जरजोखा गांव पहुंच कर रविवार जेएमएम प्रखंड समिति एवं पंचायत समिति के पदाधिकारी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढाढस बंधाया और परिजनों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया । बताते चलें कि जरजोखा का एक मजदूर नागेश्वर हेंब्रम पिता सुनील हेंब्रम बीते कुछ दिन पहले उत्तराखंड काम करने गए हुए थे। जहां 20 अगस्त.को काम करने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि पहाड़ ढह जाने के कारण उसके ऊपर एक चट्टान आ गिरा जिसमें दब कर मौके पर ही मौत हो गई थी।इसकी जानकारी परिजनों जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू को दी गई।स्थानीय विधायिका डा,लुईस मरांडी के प्रयास से शव को ग्राम जरजोखा लाया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा , विशु टुडू ,सक्रिय कार्यकर्ता बोदीलाल मरांडी पंचायत अध्यक्ष संतोष हंसदा , चंद्रकांत मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।