A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19अन्य खबरेमहाराष्ट्रमौसम

नागपुर

मुंबई मे बारिश को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उच्च स्तरीय बैठक करके समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपाकालीन एजेंसियो को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश भी दिये है। राज्य मे पिछले कुछ दिनो से भारी बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का भी दौरा किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री एवं मुंबई के पालक मंत्री दीपक केसरकर, कौशल विकास विभाग के मंत्री एवं मुंबई उपनगरीय जिला संरक्षक मंत्री सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। श्री शिंदे ने कहा कि राज्य समेत मुंबई मे बारिश जारी है। भारी बारिश ने कुछ जगहो पर परेशानी भी खड़ी कर दी है। जिला स्तरीय टीम मिलकर काम कर रही है। बारिश के कारण मुंबई लोकल सेवाऐ भी प्रभावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के कारण स्कूलो को बंद रखा गया है। उन्होने ने नागरिको से अपील की वे बिना जरूरी काम के घरो से बाहर ना जाये। कोंकण तट पर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!