

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट
धार। दसई लिटिल फ्लावर हाई सेकेंडरी स्कूल आरटीओ अधिकारी ने 10 हजार से अधिक का बनाए चालान स्कूल वाहनों को परिवहन अधिकारी व यातायात पुलिस ने जांचा, बिना फिटनेस व परमिट के 1 वाहनों को किया जप्त स्कूल प्रबंधन को दी हिदायत जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में संपूर्ण धार जिले में शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं वाहनों की सघनता से चैकिंग की जा रही है। आज दिनांक 8 जुलाई 2024 को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला धार हृदेश यादव द्वारा यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरदारपुर के दसई क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान दसई लिटिल फ्लावर हाई सेकेंडरी स्कूल बिना फिटनेस व बिना परमिट 1 वाहनों को जप्त किया गया।साथ ही समस्त वाहनों में परिवहन के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा संसाधनों की गहनता से चेकिंग की गई। जिसके अंतर्गत अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, सेफ्टी विंडो रेलिंग, आपात निकासी द्वार आदि को चेक किया गया।साथ ही अन्य वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत 10 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। धार RTO हृदेश यादव के अनुसार सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही लगातार की जा रही है। अपूर्ण वैध दस्तावेज के वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। साथ ही लापरवाही करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी हृदेश यादव, सूबेदार रोहित निकम, मधुकर सिसौदिया, प्रदीप, भारत, आरक्षक गंधर्व, आरक्षक नितेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
सरदारपुर अनु विभाग में शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा उपयोग किया जा रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही है जिसमें आज दसई के लिटिल फ्लावर स्कूल वह अन्य स्कूलों में बसों की चेकिंग की गई वही लिटिल फ्लावर स्कूल में 10 हजार रूपए से अधिक का चालन बनाया वह एक बस जप्त तक की गई है निर्धारित जो मापदंड है वह इन्हें देना पड़ेगा हृदेश यादव अतिरिक्त क्षेत्र परिवहन अधिकारी जिला धार









