A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

आज अनेकों रेल कर्मचारियो ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ की सदस्यता ग्रहण*

Screenshot 20240709 201520 WhatsApp

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

आज नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ की कार्यशैली से प्रभावित होकर वैगन मरम्मत कारखाना झांसी में टेक्नीशियन के पद पर भर्ती युवा रेल कर्मचारियों ने भोजन अवकाश में संघ के मंडल कार्यालय में पहुंचकर सचिव इंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, सहायक मंडल सचिव महेंद्र सेन, शाखा सचिव कामता प्रसाद साहू की उपस्थिति में एन सी आर ई एस की सदस्यता ग्रहण की ,

इनमें मुख्य रूप से राजेश पाल, दिव्यांशु ,विकास पाल ,शिवाजी शुक्ला, रेहान आलम ,अश्वनी सिंह, मुन्ना कुमार, श्रवण कुमार ,कृष्ण कुमार, विद्यानंद कुमार ,मनोज कुमार, गोवर्धन कुमार, अजय शाक्या, रितेश तिवारी, गौरव कुमार, सतीश चनौरा, बबन कुमार, सौरभ वर्मा इत्यादि शामिल हुए।

इस अवसर पर रामकुमार सिंह ने सभी नवागंतुक रेलकर्मियों को अनुशासन के साथ रेल सेवा करने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आवाहन किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!