A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

फर्जी, झोलाछाप डॉक्टर रहें हैं फलफूल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। सागर के ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी व झोलाछाप डॉक्टर लगातार अपने पैर पसारते जा रहें हैं। जिसके चलते मरीजों को कभी भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।जो डॉक्टर जनरक्षक केंद्र खोले बैठे हैं।वह भी मरीजों का इलाज इस तरह कर रहे हैं। जैसे उन डॉक्टर के पास आपरेशन करने तक का आइडिया है। लेकिन उनके द्वारा किए गए इलाज की वजह से कभी भी मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। शहर के मकरोनिया सहित,केरबना, कर्रापुर, बडतूमा मैं लगातार ऐसे डॉक्टर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह वही डाक्टर है जिन्हें केवल प्राथमिक उपचार करने के लिए ही कहा गया। पर डाक्टर मरीजों को वह भी उपचार देने से पीछे नहीं हटते जो एक एमबीबीएस डॉक्टर या कि किसी जानकार डाक्टर को ही करना चाहिए। खासकर यह कार्य सागर से लगे आसपास के क्षेत्रों में लगातार डाक्टरो द्वारा बेधड़क किया जा रहा है। शहर से लगे कर्रापुर, बडतूमा,केरबना, में यह कार्य लगातार किया जा रहा है। फिर भी प्रशासन मौन है। लगता है कि प्रशासनिक अधिकारी किसी बड़ी दुघर्टना का इंतजार कर रही है इसके अलावा शहर में चल रही पैथॉलाजी में भी इसी तरह कार्य लगातार जारी है। जिनके द्वारा भरजी कार्य किया जा रहा है।।Screenshot 2024 0307 131233 2

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!