A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

ठनका गिरने से घायल छात्राओं से मिला राजद का प्रतिनिधिमंडल

ठनका गिरने से घायल छात्राओं से मिला राजद का प्रतिनिधिमंडल

आरा। भोजपुर जिला अंतर्गत तरारी प्रखंड के बड़का गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में तेज बारिश के दौरान स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर आकाशीय बिजली गिरने से घायल लगभग डेढ़ दर्जन छात्राओं से शुक्रवार को राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आरा सदर अस्पताल पहुंच कर मुलाकात किया। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने कहा की राजद भोजपुर सभी पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सदर अस्पताल के सीएस और प्रबंधक से भी उनके इलाज का हाल जाना। साथ ही कहा की किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाए। शिष्टमंडल में छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राजद के भोजपुर जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राज गौरव टाइगर, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के भोजपुर जिलाध्यक्ष मो. सुहैल खान, पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव शामिल थे।
बताते चलें की प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी छात्राएं पढ़ने स्कूल गई थी। इसी बीच दोपहर में तेज बारिश शुरू हो गई और तभी तेज बारिश के दौरान अचानक स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व उससे सटे दीवार पर आकाशीय बिजली गिर पड़ा। जिससे करीब डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल हो गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!