A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बलदीप के सर्वश्रेष्ठ सफलता को ले निजामुद्दीन औलिया के दरगाह में इबादत

आरा। भोजपुर जिले के यूपीएससी के विद्यार्थी रोहित सिंह ने अपने बेस्ट फ्रेंड बलदीप तिवारी के जन्मदिन पर बलदीप के खुशी, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, सुखद भविष्य, समृद्धि व बलदीप के सपने को पूरा करने और यूपीएससी की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ सफलता समेत अन्य मनोकामनाओं को पूरा करने को लेकर गुरुवार को रोहित ने कई धार्मिक आयोजन किया गया। रोहित ने अपने बेस्ट फ्रेंड के जन्मदिन पर दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरगाह में पहुंचकर मुस्लिम धर्म के अनुसार मुस्लिम धर्मगुरु के सहयोग से दरगाह में विधिवत पूजा- अर्चना कर इबादत की। इस दौरान रोहित ने उपासना कर हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरगाह में चादर चढ़ा कर इबादत कर विधिवत पूजा- अर्चना कर प्रार्थना की। इस दौरान दरगाह भक्तिमय वातावरण में तब्दील हो गया। हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरगाह में रोहित ने खुशी से दो हजार एक सौ रुपए का दान दिया। इसके बाद रोहित ने दरगाह के परागण में गीत- संगीत और कव्वाली का प्रस्तुति कर रहे सभी संगीतकारों को अंगवस्त्र और नगद रुपए देकर पुरस्कृत किया। साथ ही रोहित ने हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरगाह में चादर चढ़कर और विधिवत पूजा- अर्चना करने के बाद मुस्लिम धर्म के धर्मगुरु को अंगवस्त्र, गुलाब का माला, मिठाई, दक्षिणा और बुके से सम्मानित किया। इस दौरान रोहित ने दरगाह में दान-पुण्य कर क्षमा याचना किया। इसके बाद रोहित ने मुस्लिम धर्म के अनुसार मस्जिद में जाकर विधिवत अल्लाह व खुदा से बलदीप की समृद्धि के लिए नमाज पढ़ कर इबादत कर प्रार्थना किया।सूत्रों के अनुसार भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के भुसहुला गांव निवासी यूपीएससी के विद्यार्थी रोहित सिंह अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट करके देश के सबसे कठिन व सर्वश्रेष्ठ परीक्षा यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली गए। दिल्ली पहुंचने के बाद रोहित ने यूपीएससी की तैयारी में बेहतर करने के लिए देश के सुप्रसिद्ध दृष्टि आईएएस नामक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में अपना नामांकन करवा कर एक उत्कृष्ट उद्देश्य के साथ सर्वश्रेष्ठ सफ़लता के लिए यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान दृष्टि आईएएस के क्लासरूम में रोहित की मुलाकात उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले श्री बलदीप तिवारी से हुई। बिताते समय और पढ़ाई के कठिन यात्रा व संघर्ष के दौरान दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ गई और दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। देखते ही देखते रोहित ने बलदीप को अपना बेस्ट फ्रेंड मान लिया। बलदीप को अपना सबसे बेहतर, उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ बेस्ट फ्रेंड के रूप में रोहित ने बलदीप को अपना प्रिय मित्र बना लिया। रोहित अपने बेस्ट फ्रेंड बलदीप तिवारी से अनकंडीशनर प्रेम, स्नेह और दुलार करते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!