
‘ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में 13 जुलाई शनिवार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय , अलीगढ , बाह्य स्थित न्यायालयों में एवं तहसील स्तर पर किया राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों व विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे- फौजदारी के शमनीय वाद , धारा 138 एनआईएक्ट , धन वसूली वाद , मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद , श्रम वाद , विद्युत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद , पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद , भूमि अर्जन वाद , , सेवा सम्बन्धित वाद अन्य दीवानी वाद , अन्य प्रकृति के वाद जो न्यायालयों में छोटे – छोटें प्रकृति के मामलें लम्बित हो और उक्त के अतिरिक्त पारिवारिक , वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामलों तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंक , वित्तीय संस्थाओं एवं विभागों में लम्बित , प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों का भी निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाएगा । वादकारीगण से अपेक्षा है कि वे अपने मामले का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराने के इच्छुक हों तो वह अपना प्रार्थना पत्र सम्बन्धित न्यायालय व कार्यालय को नियत तिथि से पूर्व प्रेषित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार – प्रसार आप व अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों – कर्मचारियों के माध्यम से करायेंगे और राष्ट्रीय लोक अदालत लाभ उठाएं।







