

आरा: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को आरा सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सचिव विधिक सेवा प्राधिकार, जिलाधिकारी राज कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार समेत अन्य गण्यमान अतिथियों ने दीप जलाकर किया।इस लोक अदालत में 21 बेंच लगाए गए जहाँ की आपसी सुलह और समझौता के आधार पर मामलों का निपटारा किया गया जिसमें सुलहनिये अपराधिक मामले, दुर्घटना बीमा दावा पारिवारिक वाद, श्रम वाद, राजस्व वाद, चेक बाउंस के मामले, बैंक ऋण माफी, वेतन भत्ता सेवानिवृति वाद, अन्य दीवानी वाद समेत कई मामलों का निपटारा किया गया। इस संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से सभी तरह के वादों की सुनवाई की जाती है और मामले को सुलह कर दिया जाता है जिससे दोनों के बीच वैमनस्य आपसी मनमुटाव समाप्त हो जाता है और लोक अदालत के माध्यम से लोगों के समय और पैसे की भी बचत होती है।












