A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच में मौत बनकर बरसी आकाशीय बिजली, एक मासूम की मौत तो दूसरे कि हालत गंभीर | देखे पूरा मामला.

1721292769

नीमच | कुकड़ेश्वर क्षेत्र के परपडिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में दो भाई आ गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई।
घटना बुधवार देर शाम की है। परपडिया गांव निवासी तेजमल पिता बीरमजी गुर्जर (26) एवं नानूराम पिता बीरमजी गुर्जर (24) घर पर ही बैठे थे। बारिश के बीच अचानक से आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों भाई आ गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान छोटे भाई नानुराम गुर्जर की मौत हो गई।

Back to top button
error: Content is protected !!